News

Noida Gaur City: 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत

Noida Gaur City: 3-year-old boy dies after falling from 12th floor

नोएडा (Noida) में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक तीन साल के मासूम की जान चली गई। बच्चा घर पर अकेला था और वो बालकनी से नीचे झांक रहा था। इसी कोशिश के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वो 12वीं मंजिल से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

हादसा नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी-2 (Noida Gaur City) के 7th एवेन्यू सोसायटी का है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे की मां बच्चे को घर में सोता छोड़कर बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी। इसी दौरान बच्चा जग गया और खेलते-खेलते बालकनी में जा पहुंचा। बच्चा वहां रखी कुर्सी पर चढ़कर रेलिंग से झांक रहा था। इसी वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया और वो सीधे नीचे गिर गया।

बच्चे के गिरने की आवाज सुनते ही पड़ोसी और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मां भी अस्पताल पहुंची। परिजनों ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम के बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, जो पिछली जुलाई को ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी में रह रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button