VIRAL

T20 World Cup 2026: जीतने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ यूं दिखे Hardik और Ishan

T20 World Cup 2026: Hardik and Ishan were seen with their girlfriends after winning

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को मात देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं इस जीत के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आए। कोई अपने परिवार के साथ दिखा तो कोई फोन पर परिवार वालों से बात करता देखा गया। वहीं इस खास मौके पर टीम इंडिया के दो खिलाड़ी अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इंज्वॉय करते देखे गए। ये दो खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और ईशान किशन (Ishan Kishan) हैं।

हार्दिक और ईशान टीम इंडिया के वो दो खिलाड़ी हैं जो मैदान के साथ-साथ मैदान के बाहर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खासा पॉपुलर हैं। इस बीच खिताब जीतने के बाद दोनों अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ जमकर इंज्वॉय करते देखे गए। जहां हार्दिक माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) के साथ डांस करते दिखे तो वहीं ईशान अपनी कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुडाई (Aditi Hyundai) के साथ नजर आए।

जीत के जश्न के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में हार्दिक और ईशान एक साथ नाचते देखे जा सकते हैं। दोनों तिरंगा लिए थिरकते दिख रहे हैं। वहीं पास में दोनों की गर्लफ्रेंड भी खड़ी नजर आ रही हैं। माहिका दोनों के साथ थोड़ा डांस करती दिखी, जबकि ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति उनकी हौसला अफजाई करते नजर आई हैं। वीडियो के आखिर में ईशान उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं।

बता दें ईशान और अदिति के लव रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है लेकिन ये जोड़ी अभी तक खुलकर सामने नहीं आई है। ये पहला मौका है जहां ईशान और अदिति को यूं मैदान पर साथ देखा गया है। वहीं हार्दिक और माहिका अपने रिलेशन को लेकर काफी ओपन हैं और अक्सर एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button