VIRAL

T20 World Cup 2026: जीत के बाद ग्राउंड पर हुआ भंगड़ा, देखें वीडियो

India won third time in ICC T20 World Cup

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल की और खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही सभी खिलाड़ी अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाते नजर आए। कोई अपने साथी खिलाड़ियों के साथ भंगड़ा करता दिखा तो कोई रील बनाता नजर आया।

टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ हुए फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की और इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत की ये तीसरी जीत है। इससे पहले भारत ने साल 2007 और 2024 में ये खिताब अपने नाम किया है। वहीं ट्रॉफी पर कब्जा करने के बाद टीम इंडिया ग्राउंड पर झूमती नजर आई।

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के जश्न के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में इशान किशन, अर्शदीप कौर, अभिषेक शर्मा भंगड़ा करते देखे गए हैं। वहीं बाद में उनके साथ मोहम्मद सिराज भी नाचते नजर आते हैं। सभी युवा खिलाड़ियों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कुछ वीडियो इससे पहले साल 2024 की जीत के भी सामने आए हैं, जिनमें विराट कोहली जश्न मनाते दिखे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button