Holi Dry Day: होली पर यूपी‑दिल्ली समेत कई राज्यों में रहेगा ड्राई डे
Dry day announced in few states including UP, Delhi, Haryana before Holi
पूरा देश होली (Holi) के रंग में रंगने को तैयार है। होली पर जहां लोग रंगों, गुछियों, नाच-गाने और एक-दूसरे से मिलकर ये त्यौहार मनाते हैं तो कई लोग ऐसे भी हैं जो होली को नशे के नाम कर देते हैं। वो जहां-तहां शराब के नशे में धुत पाए जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए कुछ राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्य में होली को ड्राई डे (Holi Dry Day) घोषित कर दिया है।
होली के खास मौके पर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में होली के दिन यानि 4 मार्च को शराब (Liquor Shop) की दुकानें बंद रहेंगी। इन राज्यों में ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। सभी राज्यों में पूर्ण रूप से ड्राई डे रहेगा, जिससे शराब की दुकानें तो बंद रहेंगी ही, लेकिन होटल और क्लबों में भी शराब पर पूरी तरह से बैन रहेगा।
उत्तर प्रदेश में ड्राई डे घोषित किया गया है लेकिन यहां तय समय तक ही बिक्री बंद रहेगी। बाद में इसे खोलने की अनुमति है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में 4 मार्च को पूर्ण रूप से ड्राई डे हैं। जबकि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में धुलेंडी तक शराबबंदी लागू हो जाएगी।



