News

Baghpat: ‘मैं पढ़ना चाहती थी’ लिखकर दे दी जान

Baghpat: पुलिस को मिला सुसाइड नोट

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 साल की एक बच्ची ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी। लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा, मैं पढ़ना चाहती थी, मुझे अपनी गलती पर पछतावा है, अब जीना नहीं चाहती, सबसे माफी मांगती हूं।

ये मामला बागपत के निवाड़ा गांव का है। यहां मंगलवार दोपहर लड़की ने करीब दो बजे चाय बनाई और सबको पीने को दी इसके बाद वो सोने चली गई। तीन बजे जब परिवार उसे जगाने पहुंचा तो लड़की नहीं उठी। उसे अचेत अवस्था में देख परिवार आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गय, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस मामले में जांच कर रही पुलिस ने बताया है कि उन्हें लड़की की जेब से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में उसने अपनी कुछ अधूरी ख्वाहिशों का जिक्र किया। छात्रा ने लिखा, ‘मैंने गलती की थी, मुझे अपनी गलती का पछतावा था। मैंने माफी मांगी, पर किसी ने मेरी नहीं सुनी। मुझे पढ़ाई करनी थी, पर सबने मना कर दिया। इसलिए मैं जीना नहीं चाहती। पापा मुझे माफ कर देना।’

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सुसाइड नोट को ध्यान में रखते हुए हर तरह से इस मामले की जांच की बात कही है। इस घटना से पूरा गांव सदमे में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button