GALLERY

Amitabh Bachchan ने शेयर की Kalki 2 की BTS तस्वीरें, कमल हासन संग आए नजर

Amitabh Bachchan drops Kalki 2898 AD Part 2 BTS featuring Kamal Haasan

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म कल्की 2898 एडी (Kalki 2898 AD) पार्ट 2 से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो दिग्गज एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) के साथ नजर आ रहे हैं। शेयर की गई तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बिग बी के फैन्स उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फैन्स का ये इंतजार खत्म होता दिख रहा है। बिग बी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म कल्की पार्ट 2 के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें बिहाइंड सीन हैं। इन तस्वीरों में बिग बी फिल्म के अपने करेक्टर में नजर आ रहे हैं।

सामने आई फोटोज में बिग बी को पहचान पाना काफी मुश्किल है। वो आंखों में मोटा काजल, सफेद बालों की जटाएं और अजीब से कपड़ों में देखे जा सकते हैं। उनका ये लुक किसी हॉलीवुड फिल्म के करेक्टर्स को टक्कर देने वाला है। वहीं इन BTS फोटोज में बिग बी के साथ सुपर स्टार कमल हासन भी दिख रहे हैं।

सामने आई फोटो में कमल हासन और अमिताभ बच्चन एक-दूसरे को गले लगाए दिख रहे हैं। दोनों ने सेट पर एक-दूसरे से जमकर बातचीत भी की। कमल हासन इस फिल्म के दूसरे पार्ट का भी हिस्सा बनने जा रहे हैं और इसी वजह से सेट पर उनकी एंट्री देखी गई है।

बिग बी ने ये तस्वीरें अपने ब्लॉग के जरिए साझा की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा महान कमल हासन से मुलाकात हुई, हम सालों बाद एक-दूसरे के साथ काम करेंगे। दोनों कलाकारों ने फिल्म गिरफ्तार में पिछली बार साथ काम किया था।

अमिताभ बच्चन कल्की के दूसरे पार्ट की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में कर रहे हैं। वहीं फिल्म की शूटिंग के लिए अब कमल हासन भी फिल्मसिटी पहुंच गए हैं। फिल्म में बिग बी अश्वत्थामा के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में कमल हासन विलेन के रूप में दिखाई देंगे।

बता दें ये एक मेगा बजट फिल्म है। इस फिल्म के पहले पार्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, एक्टर प्रभास, कमल हासन और दिशा पाटनी भी नजर आए थे। फिल्म नाग अश्विन के निर्देशन में बनाई गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button