VIRAL

Hardik Pandya ने खुलेआम शुरू की आशिकी, इंस्टा यूजर बोले ‘Virat Kohli को कॉपी कर रहे’

Insta users said 'he is copying Virat Kohli'

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वो इन दिनों मॉडल माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) को डेट कर रहे हैं और अपनी लेडीलव पर प्यार लुटाने का कोई मौका हार्दिक हाथ से जाने नहीं देते हैं। इस बीच हार्दिक को खेल के मैदान से आशिकी करते हुए देखा गया। उन्हें ऐसा करता देख इंस्टाग्राम यूजर्स ने उन पर विराट कोहली (Virat Kohli) को कॉपी करने का आरोप लगा दिया।

हार्दिक अपनी लवलाइफ में पूरी तरह से रमें हुए देखे जा रहे हैं। वो खेल के बाद अपना पूरा समय माहिका को देना चाहते हैं। दोनों को ज्यादातर साथ स्पॉट किया जा रहा है। इस बीच हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो क्रिकेट ग्राउंड से ही फुल ऑन आशिकी करते देखे जा रहे हैं।

सामने आए वीडियो में हार्दिक माहिका को देख उन्हें किस का इशारा करते हैं इसके बाद उनसे इशारों इशारों में बातें करते नजर आए। दोनों के बीच की ये बातचीत कुछ लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। तो कुछ इंस्टाग्राम यूजर ने इस विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से जोड़ा है। उनका कहना है कि हार्दिक विराट और अनुष्का शर्मा को कॉपी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हार्दिक विराट बनने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।

बता दें हार्दिक और माहिका पिछले करीब 6 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों दीवाली के दौरान अपने रिलेशन को लेकर सबके सामने आए। तबसे अबतक दोनों अक्सर एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आते हैं। वहीं माहिका के 25वें बर्थडे के खास मौके पर हार्दिक ने उन्हें स्पेशल फील कराने की पूरी कोशिश की थी, जिसके लिए माहिका ने उन्हें शुक्रिया कहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button