VIRAL

Kanpur Murder: रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, रेलवे ट्रैक पर दी अपनी जान

Kanpur Retired Soldier Kills Wife Son Suicide Railway Line

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur Murder) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर खुद भी अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।

रिटायर फौजी ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर उनकी हत्या की। उसके बाद वो बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और मालगाड़ी ट्रेन के नीचे लेटकर अपनी भी जान दे दी। वारदात का पता उस वक्त चला, जब पुलिस बाइक के नंबर से फौजी की पहचान कर उसके घर तक पहुंची। घर पहुंचने के बाद पुलिस को फर्श पर खून ही खून नजर आया। घर के अंदर जाने पर पत्नी और बेटे की फर्श पर लाश मिली। पत्नी के सिर और बेटे के सीने में गोली मारी गई थी।

पुलिस के मुकाबिक फौजी द्वारा उठाए इस कदम की वजह अब तक सामने नहीं आई है। ये घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र की है, यहां मृतकों की पहचान रिटायर फौजी चेतराम पासवान (51), उसकी पत्नी सुनीता वर्मा (40) और बेटे दीप (16) के रूप में हुई है। घटना की जांच अभी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक चेतराम फौज से रिटायर होने के बाद स्टेट बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे। चेतराम और सुनीता ने करीब छह महीने पहले अपनी बेटी की शादी मेरठ निवासी युवक से की थी। इस शादी के लिए उन्होंने करीब 12 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसे उन्होंने अपनी जमीन बेचकर चुकाया था।

पड़ोसियों की मानें को ये पारिवारिक कलेश का मामला है। उनका कहना है कि चेतराम और सुनीता के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते थे। हालांकि पुसिल अभी मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button