NewsVIRAL

Vijay Deverekonda and Rashmika Mandanna Wedding: 26 फरवरी को शादी, 4 मार्च को रिसेप्शन

Vijay Deverekonda and Rashmika Mandanna Wedding and Recepetion Date

Vijay Deverekonda and Rashmika Mandanna Wedding: साउथ की फिल्मों के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverekonda) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की जोड़ी अक्सर अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहती है। इस बीच दोनों की शादी की डेट का खुलासा हो गया है। ये जोड़ी फरवरी की 26 तारीख को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

रश्मिका और विजय फिल्म जगत की उन जोड़ियों में से है जिनके बारे में फैन्स हर बात जानना चाहते हैं। फैन्स इस कपल को साथ में बेहद पंसद करते हैं और दोनों की शादी से जुड़े हर अपडेट को जानना चाहते हैं। इस बीच इस कपल की शादी की तारीफ कंफर्म हो चुकी है। दोनों करीब एक हफ्ते बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी से जुड़ा एक लेटर सामने आया है जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए इस ऑफिशियल लेटर में दोनों की शादी की डेटेल्स दी गई है। इसमें साफ है कि ये कपल 26 फरवरी को एक-दूसरे के साथ शादी करेगा। ये वेडिंग दोनों के परिवारों और कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में होगी। शादी के बाद हैदराबाद के बंजारा हिल्स में 4 मार्च को शादी का रिसेप्शन रखा जाएगा।

बता दें ये कपल पिछले काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। हालांकि दोनों ने कभी भी ऑफिशियल तौर पर इस बात को कबूल नहीं किया है। वहीं खबरों की मानें तो दोनों नए साल पर अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ विदेश घूमने गए थे और उसी दौरान विजय ने रश्मिका को प्रपोज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button