GALLERY

Shanaya Kapoor ने शॉर्ट लैदर ड्रैस में ढाया कहर

Shanaya Kapoor turns up the heat in green bodycon dress

बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) एक बार फिर अपने बोल्ड अवतार को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में शॉर्ट लैदर ड्रैस पहन कर एक किलर फोटोशूट करवाया है, जिसमें उनकी अदाएं कहर ढाती नजर आ रही है। शनाया का ये बोल्ड अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया हमेशा से अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रही हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब शनाया ने एमर्लड ग्रीन कलर की ड्रैस में फोटो शेयर की।

शनाया की ये तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिल रही हैं। तस्वीरों में शनाया ऑफ शोल्डर लैदर ड्रैस में नजर आई हैं। उन्होंने इस शॉर्ड ड्रैस को पहन इंडोर फोटोशूट करवाया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

शनाया इस ग्लॉसी ग्रीन ड्रैस में बला सी खूबसूरत नजर आई हैं। इसमें उन्होंने अपने फिट फिगर को जमकर फ्लॉन्ट किया और एक से बढ़कर एक पोज दिए। शनाया ने साथ में बेस मेकअप और लाइट कर्ल हेयर्स रखे।

शनाया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा लूट रही हैं। फैन्स को शनाया का ये कहर ढाता लुक बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई उनके अंदाज की तारीफ कर रहा है।

शनाया कपूर इन दिनों अपनी अकपमिंग फिल्म तू या मैं  (Tu Yaa Main) को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में शनाया के साथ एक्टर गौरव आदर्श (Gourav Adarsh) नजर आएंगे। शनाया इन दिनों अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जोरदार अंदाज से जुटी हुई है।

जब से शनाया की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है हर कोई इनकी एक्टिंग और लुक्स की तारीफ कर रहा है। वहीं फिल्म के हटके प्लॉट के चलते इसको लेकर लोगों में एक्साइटमेंट भी देखा जा रहै है।

बता दें ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जो वेलेंटाइन्स के खास मौके पर 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button