Rise And Fall: आकृति ने Pawan Singh को कहा I Love You, बदले में क्या बोले भोजपुरी स्टार
Rise And Fall: Aakriti said I Love You to Pawan Singh, what did the Bhojpuri star say in return
Rise And Fall: भोजपुरी स्टार Pawan Singh का जलवा शो में लगातार देखने को मिल रहा है। वहीं शो की कंटेस्टेंट आकृति नेगी ने उन्हें I Love You तक कह दिया है।

Rise And Fall: MX Player का रिएलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise And Fall) इन दिनों चर्चा में है। इसकी वजह शो में आए एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट हैं। रूलर और वर्कर के बीच बटे शो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का जलवा देखने को मिल रहा है। उन्हें शो में मौजूद लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यहां तक की पिछले एपिसोड में तो को-कंटेस्टेंट और पवन सिंह से 14 साल छोटी आकृति नेगी (Aakriti Negi) ने खुलेआम I Love You तक कह दिया है।
दरअसल इस शो में पवन सिंह समेत कुछ अन्य कंटेस्टेंट रूलर की भूमिका में हैं और उन्हें शो में शान से रहने को मिल रहा है। वहीं आकृति समेत कई अन्य कंटेस्टेंट वर्कर के तौर पर बेसमेंट में हैं। शो में दोनों के बीच एक टास्क रखा गया था, जिसमें अल्टीमेट रूलर बनने के लिए तीन टिकट दिए गए थे, जो रूलर्स को वर्कर्स से खरीदनी थी। इसके लिए वो ज्यादा से ज्यादा 5 लाख का अमाउंट एक टिकट पर खर्च कर सकते थे।
शो में टास्क पूरा होने पर 10 लाख में रूलर तीन टिकट खरीदने में सफल रहते हैं। वहीं वर्कर्स की तरफ से पवन सिंह, आहना कुमरा और नयनदीप को रूलर चुना गया। इसके बाद टास्क दिया गया कि जो फाइनल चक्रव्यू टास्क जीतेगा वो अल्टीमेट रूलर बनेगा। इस टास्क के लिए पवन सिंह ने वर्कर्स में से आकृति को चुना था।
टास्क शुरू होने पर पवन सिंह कंफ्यूज होते दिखते हैं, लेकिन आकृति बेहतरीन अंदाज में खेलती है और दोनों 22 डायमंड कलेक्ट करने में सफल भी होते हैं। इसी दौरान जब पवन सिंह आकृति की तारीफ करते हैं तब वो खुशी से पवन सिंह को आई लव यू कहती है, जिसके बदले में पवन सिंह ने आकृति को थैंक्यू बाबू..गॉड ब्लेस यू कहा। दोनों की बातें सुन बाकी सभी कंटेस्टेंट बेहद खुश दिखे।
बता दें इस टास्क का विजेता नयनदीप और आरुष की जोड़ी रही। उन्होंने 25 डायमंड कलेक्ट कर जीत हासिल की। बता दें ये शो बेहद पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसकी पॉपुलेरिटी पहले हफ्ते में ही बढ़ती देखी जा रही है। शो में पवन सिंह के अलावा, आदित्य नारायण, अर्जुन बिजलानी, किकू शारदा, कुब्रा सैत, धनाश्री वर्मा जैसे सेलेब देखे जा रहे हैं। शो में पवन सिंह को खासा पसंद किया जा रहा है।