VIRAL

Lil Aarohi है भारत की सबसे छोटी DJ, विश्व रैंक सुनकर उड़ जाएंगे होश

Lil Aarohi is India's youngest DJ, you will be stunned to hear her World Rank

Lil Aarohi भारत की सबसे कम उम्र की DJ हैं। वर्ल्ड में उनको 5वीं रैंक दी गई है। यही नहीं Lil Aarohi को Yo Yo Honey Singh भी फॉलो करते हैं।

क्रिकेट टूर्नामेंट से लेकर शादी समारोह में भी वाइब की जिम्मेदारी DJ पर ही रहती है और जब बात DJ की होती है तो सबके दिमाग में पहला नाम DJ Chetas और DJ अकील का ही आता है, लेकिन क्या आप भारत के सबसे कम उम्र के DJ के बारे में जानते हैं। नहीं तो हम बताते हैं। ये DJ कोई लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है और जिसकी उम्र महज 10 साल है। इस छोटी सी डीजे का नाम है Dj Aarohi (डीजे आरोही), जिसे Dj Lil Aarohi के नाम से जाना जाता है।

Dj Lil Aarohi ने काफी कम उम्र में लोगों को अपनी धुन पर नचाना शुरू कर दिया था। वहीं भारत की सबसे कम उम्र की डीजे बनने के साथ ही वो वर्ल्ड रैंकिंग में 5वें नंबर पर आती है। दरअसल Dj Lil Aarohi को ये रैंकिंग DMC World DJ Championship 2025 में दी गई है। उन्होंने विश्वभर के बच्चों के साथ मुकाबला कर ये रैंक हासिल की है।

DMC World DJ Championship 2025 में पुर्तगाल के DJ Ride ने खिताब हासिल किया है। दूसरे नंबर पर ब्राजिल के Nedu Lopes हैं, तीसरे स्थान पर इटली के DJ Aladyn हैं और चौथी रैंक मलेशिया के DJ Yauzzy ने हसिल की। वहीं आरोही पांचवें स्थान पर रहीं।

बता दें Dj Lil Aarohi को फेमस सिंगर योयो हनी सिंह भी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। और बात खिताबों की करें तो उन्हें साल 2023 में वर्ल्ड फेमस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हासिल हुआ है। आरोही का नाम साल 2022 में इंडिया बुक रिकॉर्ड में भी शामिल है। इसके अलावा भी वो कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

Dj Lil Aarohi सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और आए दिन अपने वीडियोज को शेयर करती दिखती हैं। वो कई खास मौकों पर परफॉर्म भी कर चुकी हैं और इतना ही नहीं अपनी बेहतरीन म्यूजिक मिक्स पर लोगों को थिरकने पर मजबूर भी किया है। उम्मीद है आरोही आगे भी ऐसे ही कई रिकॉर्ड भारत के नाम करती दिखेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button