Yuzvendra Chahal ने Taniya Chatterjee पर किया मानहानि का केस, इंफ्लुएंसर बोलीं ‘ये नॉर्मल मैसेज थे’
Taniya Chatterjee reacts after Yuzvendra Chahal files defamation case says it was just a normal message
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तानिया चटर्जी (Taniya Chatterjee) ने मीडिया के सामने खुलासा किया था कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर क्यूट कहा है। इंटरनेट पर ये मामला काफी चर्चा में रहा। वहीं अब मामले के बढ़ने के बाद अब क्रिकेटर ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने तानिया पर मानहानि का केस दर्ज कर दिया है।
युजवेंद्र द्वारा लिए गए एक्शन के बाद तानिया ने पूरे मामले को नॉर्मल बताया। उन्होंने कहा कि वो तो नॉर्मल मैसेज थे। युजवेंद्र द्वारा कोर्ट में घसीटे जाने के बाद तानिया ने मीडिया में अपना रिस्पॉन्स दिया और मीडिया के सामने दिखाए अपने इंस्टाग्राम मैसेज को नॉर्मल मैसेज बता डाला। उन्होंने कहा, इसमें कोई बुराई या फिर विवाद छेड़ने जैसा कुछ भी नहीं था। मेरे मन में उनके लिए बहुत इज्जत है। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। वे एक भारतीय खिलाड़ी हैं और देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने मुझे सिर्फ क्यूट कहा था और आईपीएल के बारे में बातचीत चल रही थी।

मानहानि का केस दर्ज होने पर तानिया ने कहा, मैं समझ नहीं पा रही हूं कि मानहानि का केस कैसे हो सकता है। मैंने तो उन्हें बदनाम नहीं किया, बल्कि उनकी तारीफ ही की थी। तानिया ने आगे कहा, चहल एक भारतीय क्रिकेटर हैं और आईपीएल खेल रहे हैं। मैं उनकी पर्सनल लाइफ में दखल नहीं दे रही हूं और ना ही किसी और चीज में। यह बस एक तारीफ थी, जिसे मैंने अपनी मासूमियत की वजह से सभी के सामने शेयर किया।
तानिया ने कहा, वह बस एक नॉर्मल मैसेज थे। लोग तो मुझे ही ट्रोल कर रहे हैं। यार मैं ही तो बदनाम हो रही हूं। बता दें तानिया चटर्जी ने हाल ही में पैपराजी के सामने अपनी और युजवेंद्र चहल की कुछ इंस्टाग्राम चैट्स एक्सपोज की थी। उन चैट्स पर युजवेंद्र ने उन्हें क्यूट लिखा था। मामले को तानिया ने काफी उछाला भी था, जिसके बाद अब युजवेंद्र एक्शन लेते दिखे हैं।



