लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए लोग अलग-अलग तरह से अपनी चहेती पार्टी का प्रचार करने में जुटे हैं। वहीं अब लोग अपने शादी के निमंत्रण पत्र पर PM Modi के लिए प्रचार करते दिखे जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) सिर पर है और सभी पॉलिटिकल पार्टी अपने-अपने प्रचार में जोरों शोरों से जुटी हुई हैं। वहीं लोगों में भी अपनी चहेती पार्टी को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग अपने पसंदीदा कैंडिडेट के लिए अनूठे अंदाज में प्रचार करते देखे जा रहे हैं। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के लिए लोगों ने अपनी शादी के कार्ड पर प्रचार शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई कार्ड सामने आए हैं जिनमें वेडिंग इंविटेशन पर PM Modi का चेहरा छपा देखा जा सकता है। वहीं कुछ कार्ड्स में इस बार 400 पार का स्लोगन भी देखा जा रहा है। लोग एक बार फिर भाजपा (BJP) की सरकार बनते हुए देखना चाह रहे हैं।



बता दें ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह से लोगों ने शादी के कार्ड पर प्रचार किया जा रहा है। इससे पहले साल 2019 में भी इस तरह के कार्ड देखे गए थे।



