Sharvari Wagh का रैंप वॉक देख इंस्टा यूजर्स ने उड़ाया मजाक, बोले ‘ये कैट वॉक नहीं…’
Sharvari Wagh का रैंप वॉक देख इंस्टा यूजर्स ने उड़ाया मजाक, बोले 'ये कैट वॉक नहीं...'
बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) अपने रैंप वॉक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में फेमस फैशन डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला (Abu Jani Sandeep Khosla) के लिए रैंप पर वॉक किया। अब इस वॉक को लेकर शरवरी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स शरवरी की वॉक का खुलकर मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इससे अच्छी वॉक तो डक वॉक होती है।
शरवरी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से कहीं ज्यादा अपनी खूबसूरती के लिए फेमस हैं, वो जहां भी जाती हैं सबकी नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं। ऐसा ही कुछ बीती रात मुंबई में आयोजित हुए एक फैशन इवेंट के दौरान देखने को मिला। यहां शरवरी Abu Jani Sandeep Khosla के फैशन इवेंट का हिस्सा बनने पहुंची थीं। मुंबई आर्ट में डिस्को इनफर्नो (DISCO INFERNO) थीम पर आयोजित हुए इस फैशन इवेंट में शरवरी शो-स्टॉपर थीं। शरवरी ने इस दौरान दो अलग-अलग आउटफिट पहन रैंप पर वॉक की।
शरवरी क्रिस्टल से बनी शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस आउटफिट में जब उन्होंने अपनी वॉक शुरू की तो वो कुछ हटके लगीं। वो फैशन इवेंट के दौरान की जाने वाली वॉक के तौर पर सही नजर नहीं आई। इंस्टाग्राम यूजर्स ने शरवरी की इस वॉक का जमकर मजाक उड़ाया। लोगों ने कहा कि हमें लगा ये डांस करने वाली है। वहीं एक यूजर ने कहा, इससे अच्छी तो डक वॉक होती है। एक इंस्टा यूजर ने कहा, इसे कैट वॉक नहीं बल्कि फन्नी वॉक कहती हैं। इतना ही नहीं एक इंस्टा यूजर ने कहा, ये तब होता है जब एक्ट्रेस खुद को मॉडल समझने लगते हैं। एक ट्रोलर ने कहा, मॉडल को उसका काम करने देना चाहिए।

बता दें शरवरी वाघ बहुत जल्द फिल्म ये प्रेम मोह लिया में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शरवरी के साथ लीड रोल में एक्टर आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सूरज बड़जात्या निर्मित इस फिल्म के अब तक रिलीज गानों का काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में शरवरी पर फिल्माया गया गाना ‘झुमका पटोला’ काफी पॉपुलर हो गया है। ये सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।




