Korfball Premier League Final: खिताब के लिए आमने-सामने होंगे Dilli Dhurandhars और Dangal Warriors
Korfball Premier League Final: कोर्फबॉल प्रीमियर लीग (Korfball Premier League) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस टूर्नामेंट की फाइनल भिड़ंत दिल्ली धुरंधर्स (Dilli Dhurandhars) और दंगल वॉरियर्स (Dangal Warriors) के बीच देखने को मिलने वाली है। ये मुकाबला रविवार 4 अक्टूबर को शाम 6 बजे से शुरू होगा।
दिल्ली के त्यागराज इनडोर स्टेडियम में होने वाले इस महा मुकाबले को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। KPL में अब तक बेहद शानदार प्रदर्शन करती आ रही दिल्ली धुरंधर्स पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर फिनाले में अपनी जगह पक्की करने वाली दंगल वॉरियर्स फाइनल में उलट-फेर करने का दम रखती है।
3 अक्टूबर को हुए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले में Dilli Dhurandhars ने Thala Strikers को मात देते हुए फाइनल मैच के लिए अपनी जगह पक्की की थी। वहीं पहले सेमीफाइनल के बाद हुई भिड़ंत में Dangal Warriors ने Telugu Legends को पटखनी दी थी। इसी के साथ लीग के ग्रांड फिनाले में Dilli Dhurandhars और Dangal Warriors आमने-सामने नजर आने वाली हैं। वहीं खिताब जीतने वाली टीम को इनाम के तौर पर 25 लाख रूपये की इनामी राषि भेंट की जाएंगी।
बता दें Korfball Premier League 2026 नया खेल नई सोच के थीम के साथ 19 सितंबर को शुरू किया गया था। ये एक मिक्स्ड जेंडर स्पोर्ट इवेंट है जिसमें कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इस अनोखे खेल की शुरुआत एक लीग के तौर पर भारत में हुई है। इस खेल की खासियत ये है कि इसमें एक ही टीम में लड़के और लड़कियां साथ खेलते हैं। इस खेल में कुल आठ खिलाड़ी एक टीम का हिस्सा होते हैं, जिसमें से चार लड़के और चार लड़कियां खिलाड़ी के तौर पर साथ खेलते नजर आते हैं।



