GALLERY
वायरल हुआ Aishwarya Rai का लेटेस्ट लुक, ब्लैक ड्रेस और बरगंडी बालों में मचाया बवाल
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन (Aishwarya Rai) अब खबरों में छा गई हैं। इसकी वजह उनका गजब ढाता लुक है जो हाल ही में आयोजित पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) के दौरान देखने को मिला। एफिल टावर के नजदीक आयोजित किए गए इस इवेंट में ऐश्वर्या ब्लैक कलर के खूबसूरत आउटफिट को पहने नजर आईं। उन्होंने फेमस डिजाइनर यारा शोमेकर (Yara Shoemaker) की डिजाइन की ऑफ शोल्डर ड्रेस को पहन कर रैंप पर वॉक की। इस ब्लैक एंड ग्रे स्ट्राइप्ड वेलवेट ड्रेस के साथ एक खूबसूरत केप भी था। ऐश ने इसके साथ बेस मेकअप, खुले बरगंडी बाल और होंठों पर लाल लिपस्टिक लगाई थी। वो सिर पर मोतियों का बना ताज पहने रैंप पर नजर आईं। उनका रॉयल अंदाज फैन्स के दिलों पर छा गया। ऐश की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। देखें तस्वीरें।







PC Instagram.



