GALLERY

Sonu Sood पहुंचे Bihar, नाव से पहुंचाई बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) अब मायानगरी छोड़ बिहार (Bihar) पहुंच गए हैं। वो यहां किसी फिल्म के सिलसिले में नहीं बल्कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए पहुंचे हैं। सोनू सूद बिहार के बेगूसराय इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री लेकर पहुंचे हैं। वो इस इलाके में बाढ़ से मची तबाही का जायदा लेते हुए नाव से पीड़ितों तक पहुंचे। सोनू सूद गले में गमछा डाले नाव में राहत सामग्री और लोगों के साथ बैठे नजर आए। उनकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को Sonu Sood के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा सकता है। तस्वीरों में सोनू सूद कभी नाव पर बैठे सोचते नजर आ रहे हैं तो कभी सड़क पर राहत सामग्री के ट्र्रक के साथ नजर आ रहे हैं। सोनू कभी लोटे से पानी पीते तो कभी लोगों से बातचीत करते दिखे। यहां सोनू अपने चैरिटी फाउंडेशन ‘सोनू चैरिटी फाउंडेशन’ के बैनर तले बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मैदान में उतरे हैं। देखें Sonu Sood की तस्वीरें।

PC Sonu Sood Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button