News

Jamui मामले पर JDU नेता उमेश कुशवाहा ने दिया विवादित बयान, बोले ‘छिटपुट घटना’

बिहार के जमुई (Jamui) में हुई नाबालिग लड़की से हुई छेड़छाड़ का मामला लगातार चर्चा में है। इस गंभीर मामले में जेडीयू (JDU) नेता उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) विवादित बयान देकर फंसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस घटना को छिटपुट बताया, जिसके बाद से वो लोगों के सवालों के घेरे में आ गए हैं। कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘अगर इस तरह की छिटपुट घटना होती है तो सरकार संवेदनशील है’।

उमेश कुशवाहा से जब मीडिया ने इस मामले पर उनकी राय पूछी तो उन्होंने कहा, जमुई जैसी अगर कोई छिटपुट घटना होती है तो सरकार संवेदनशील है। इसके बाद उमेश कुशवाहा ने पिछले जमाने की बात दोहरानी शुरू कर दी। उन्होंने कहा, पहले आपको पता है लोग घर के बाहर निकल भी नहीं पाते थे। वहीं कुशवाहा का बयान वायरल होने के बाद अब उसकी ऑडियो को डाउन कर दिया गया है, जिससे सोशल मीडिया पर बयान चल ना सके या जनता उनकी कही बात सुन ना सके।

बता दें उमेश कुशवाहा अकेले ऐसे नेता नहीं हैं जिन्हें ये घटना छिटपुट लगी। उनके अलावा जेडीयू के ही ग्रमीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भी इस घटना को छिटपुट बताया है। उन्होंने कहा, बिहार में इस तरह की छिटपुट घटना हो रही है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। और जो भी घटना हो रही है वो हमारे लिए दुखद है।

बता दें 19 सितंबर को जमुई में कोचिंग से लौट रहे नाबालिग लड़के और लड़की को मंडवा गांव के कुछ मनचले लड़कों ने रोक लिया था और उनके साथ बदतमीजी की। जब उनका विरोध किया गया तो नकाबपोश लड़के ने लड़की को स्कूटी से उठा लिया और उसे उठाकर सड़क पर दौड़ पड़ा। लड़की के दोस्त ने तुरंत लड़की को गंडे के कब्जे से छुड़ाया। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए लड़की का बयान दर्ज कर पांच लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। खबर लिखे जाने तक सभी मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button