GALLERY
Ayesha Khan बनीं मराठी मुल्गी, साड़ी..नाक में नथ और बालों में गजरा देखें तस्वीरें
छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे का रुख कर चुकीं एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) अब अपने लेटेस्ट लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। आयशा को हाल ही में एक्ट्रेस अंकिता लोखंड़े (Ankita Lokhande) के घर आयोजित की गई गणपति पूजा के दौरान स्पॉट किया गया। इस मौके पर आयशा मराठी मुल्गी के रूप में नजर आईं। आयशा ने गोल्डन कलर की हैवी एंब्रोएडेड साड़ी के साथ लाल रंग का ब्लाउज पहना था। आयशा के लुक की बात करें तो वो नाक में नथ, कानों में झुमके और माथे पर बिंदी लगाए नजर आईं। आयशा ने अपने लाइट कर्ल हेयर्स का जूड़ा बनाया था। इस जूड़े में आयशा गजरा लगाए नजर आईं। आयशा ने अपने इस खूबसूरत लुक में जमकर पोज दिए। आयशा ने अपनी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है, जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। देखें आयशा खान की तस्वीरें।














PC Ayesha Khan Instagram.



