VIRAL

Ajay Devgn के साथ Tabu की क्यूट केमिस्ट्री वायरल, बोलीं ‘घूम फिरकर यहीं आएगा’

बॉलीवुड में अपनी दोस्ती के लिए खासा पॉपुलर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) की क्यूट केमिस्ट्री इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अजय और तब्बू की ये क्यूट कमेस्ट्री उनकी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam) के ट्रेलर लॉन्च पर देखने को मिली। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी और तब्बू अपने बेस्ट फ्रेंड की खिंचाई करती नजर आईं। उन्होंने बात-बात में कहा, ‘घूम फिरकर यहीं आएगा’।

तब्बू और अजय फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी शानदार दोस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। दोनों बचपन से दोस्त हैं और कई फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं। वहीं अब ये दोनों अपकमिंग सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम द कंक्लूजन (Drishyam: The Conclusion) में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है और बुधवार को इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान अजय के साथ तब्बू की खास बॉन्डिंग देखने को मिली।

ट्रेलर लॉन्च के इवेंट पर मीडिया को पोज देने के दौरान तब्बू स्टेज पर आते ही अजय की बांह थाम पोज देती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया को देख आंख भी मारी और अजय की ओर इशारा करते हुए कहा घूम फिरकर यहीं आएगा। तब्बू की बात सुन अजय भी मंद मंद मुस्कुराते नजर आए। वहीं दोनों की क्यूट केमिस्ट्री अब चर्चा में बनी हुई है। दोनों के इस बॉन्ड को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तब्बू और अजय की दोस्ती की तरह एक दोस्त तो हम भी डिजर्व करते हैं। बता दें तब्बू और अजय ने बचपना साथ बिताया है, दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। जहां एक्टर अजय देवगन एक्ट्रेस काजोल से शादी कर चुके हैं वहीं तब्बू अभी भी अनमैरिड हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button