VIRAL

Youtube पर हुई Taarak Mehta के ‘गोली’ की एंट्री, घर-घर जाकर बनाते हैं खाना

टेलीविजन जगत के बेहद चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में डॉक्टर हाथी के बेटे ‘गोली (Goli)’ का किरदार निभाकर घर-घर तक फेमस होने वाले एक्टर कुश शाह (Kush Shah) की अब यूट्यूब (Youtube) पर एंट्री हो गई है। कुश शाह अब घर-घर जाकर खाना बनाते नजर आ रहे हैं।

कुश शाह अपनी कॉमिक टाइमिंग और मजाकिया अंदाज की वजह से दर्शकों के बीच खासा पॉपुलर हैं। यही वजह है कि कुश शाह के यूट्यूब चैनल पर अभी एक फुल वीडियो अपलोड किया है और एक शॉर्ट वीडियो रिलीज किया है। वहीं उनके पहले वीडियो पर कुछ ही घंटे के अंदर करीब डेढ़ मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं करीब 16 हजार लोगों ने उनके चैनल को सब्सक्राइब किया है। लोग कुश शाह के पहले वीडियो पर उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं यूट्यूब की तरफ से भी कुश शाह का प्लेटफॉर्म पर स्वागत किया गया है

अब बात करते हैं कुश शाह के पहले वीडियो के सब्जेक्ट की। तो उनका वीडियो बनाने का अंदाज बेहद खास है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरे यूट्यूब चैनल में आपका स्वागत है। उनका पहला वीडियो 7 मिनट और 19 सेकेंड का है। वीडियो में गोली यानी कुश शाह बताते हैं कि बहुत सोचने के बाद उन्होंने यूट्यूब चैनल पर एंट्री ली है। उन्होंने यूनीक स्टाइल में वीडियो बनाया है। वो घूमते टहलते चौपाटी पर पहुंचते हैं और लोगों के बीच पूछते हैं कि क्या मैं आपके घर चलकर आपका खाना बनाऊं। इस पर कुछ लोगों ने तो उन्हें साफ इनकार कर दिया लेकिन काफी देर के बाद भरत खोपाड़े कुश को हांमी भरते हैं। फिर क्या था कुश पहले शॉपिंग करते हैं फिर भरत के घर पहुंचते हैं और उनके पूरे परिवार के लिए खाना बनाते हैं।

बता दें कुश का ये नया आइडिया बेहद पसंद किया जा रहा है। इससे पहले कुछ फॉरन क्रिएटर्स को इस तरह के वीडियो बनाते देखा गया है लेकिन भारत में ये नया है। वो भी एक सेलिब्रिटी के तौर पर ये काफी नया सब्जेक्ट है। बता दें कुश शाह ने करीब 16 साल तक Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में एक्टिंग की है। उन्होंने विदेश में पढ़ाई करने के लिए साल 2024 में शो को अलविदा कहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button