Indonesia में Anak Krakatau वोल्केनो फटा, 50 हजार फीट ऊंचाई तक उठी लपटें, Video
इंडोनेशिया (Indonesia) में सबसे खतरनाक ज्वालामुखियों में से एक सुंडा स्ट्रेट में स्थित ‘अनाक क्राकाटोआ’ (Anak Krakatau) में हुए विस्फोट ने सबको दहला के रख दिया है। Anak Krakatau में रविवार को विस्फोट हुआ था, जिसकी लपटें 50 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई तक गईं। इस दौरान के कुछ Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देख ज्वालामुखी में हुए विस्फोट की लपटों और उससे निकले गुबार की भयानक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इंडोनेशिया के Anak Krakatau ज्वालामुखी विस्फोट से आसमान में लगभग 50,000 फीट यानी 15 किलोमीटर की ऊंचाई तक जहरीली गैसों और राख का विशाल गुबार देखा गया। इसे देख आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इलाके में तेज हवा की वजह से ज्वालामुखी की राख राजधानी जकार्ता समेत कई मुख्य शहरी इलाकों में फैल गई, जिसके चलते इलाके में विजिबिल्टी तकरीबन शून्य के करीब पहुंच गई।
वहीं ज्वालामुखीय राख के हवा में फैलने की वजह से सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने जकार्ता के मुख्य सुकर्णो-हत्ता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत छह एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन रोक दिया है। इस फैसले से 209 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं और 22,000 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसका सबसे ज्यादा असर सिंगापुर रूट की उड़ानों पर हुआ है। बता दें इस ज्वालामुखि विस्फोट में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।