धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्श: CJP
Protests to continue until Dharmendra Pradhan resigns: CJP
दिल्ली में सीजेपी (Cockroach Janta Party) और सरकार के बीच बातचीत खत्म हो गई है। सरकार की ओर से जेपी नड्डा की उगुवाई वाली टीम से मुलाकात करने के बाद सीजेपी लीडर्स ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों से बातचीत की। उन्होंने सबके सामने सरकार से हुई बात के मुख्य बिंदु साझा किए। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी साफ किया कि हम धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं करेंगे।
सीजेपी के मेन स्पोक्सपर्सन आशुतोष रांका और सौरव दास ने आज सरकार से मुलाकात की। ये मुलाकात करीब दो घंटे तक चली और इसमें दोनों ने सरकार के सामने अपनी मुख्य मांगे रखीं। इन मांगों में से दो मांगें सरकार के द्वारा मानी गई हैं। वहीं सौरव ने बताया कि हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्हें इस्तीफा देना ही होगा। इसके साथ ही उन्होंने ये बताया कि सरकार द्वारा नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवार को एक करोड़ रुपये देने की बात मानी गई है। वहीं 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान डिटेन किए बच्चों पर पुलिस द्वारा दाखिल की गई एफआईआर को खारिज किया जाएगा।
सौरव दास और आशुतोष रांका से हुई इस मुलाकात में सरकार को बताया गया कि बच्चे काफी नाराज हैं। इस मौके पर CJP लीडर आशुतोष ने साफ किया कि उन्होंने पांच मांग सरकार के सामने रखी है जिनमें से दो मांगें मानी गई हैं। लेकिन बाकी सब पर बात अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ही होगी। इस मौके पर स्टेज पर मौजूद अभिजीत दीपके ने ये साफ किया कि ये प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद की खत्म होगा।
CJP मुख्य संस्थापक अभिजीत ने स्टेज पर बच्चों की तारीफ की। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देशभर से आए बच्चों की वजह से ही ये सरकार जो हमें पूछती भी नहीं थी वो आज हमें मुलाकात के लिए बुला रही है। उन्होंने ये भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ तो हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे। दीपके ने ये भी कहा कि अगर जल्द से जल्द इस्तीफा नहीं होता है तो हम देशभर के युवाओं को एक बार फिर एक तारीख देकर दिल्ली बुलाएंगे और इस बार पहले से भी ज्यादा लोग यहां पहुंचेंगे। उन्होंने बच्चों को हौसला बनाए रखने के लिए कहा। साथ ही वो बोले कि मुझे लगता है कि इस्तीफा लोड हो रहा है। बता दें कॉरोच जनता पार्टी ने करीब डेढ़ महीने तक जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट किया। इसके बाद उन्होंने 20 जुलाई को संसद चलो मार्च निकाला था। इसी दौरान दिल्ली पुलिस और आरएएफ द्वारा प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जिसके बाद से देशभर में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर उग्र प्रदर्श देखने को मिल रहा है।



