News

मीडिया पर भड़कीं Priyanka Gandhi, बोलीं क्या आपने धरमेंद्र प्रधान से पूछा का कब इस्तीफा देंगे

priyanka gandhi got angry on media

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उस समय मीडिया पर भड़क उठीं जब एक मीडियाकर्मी ने उनसे सदन की कार्रवाई नहीं होने पर सवाल पूछा। इस दौरान प्रियंका ने तल्ख तेवर दिखाते हुए उल्टा मीडियाकर्मी से ही सवाल पूछ डाला। उन्होंने कहा कि क्या आपने नेताओं से सवाल पूछे। क्या आपने धरमेंद्र प्रधान से सवाल किया कि वो कब इस्तीफा देंगे। उन्होंने साफ कहा कि जब आप उनसे सवाल पूछेंगे मैं तब जवाब दूंगी।

प्रियंका गांधी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो संसद से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। इस दौरान जब उनसे पीटीआई के रिपोर्टर ने संसद ना चलने से जुड़ा सवाल किया तब प्रियंका भड़कती दिखाई दीं। ये वीडियो incindia के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में प्रियंका बोलती नजर रही हैं कि मैं अबसे सिर्फ उन सवालों के जवाब दूंगी जो उचित सवाल है। आप इस सरकार जाल में फंसे हुए हैं। आप हमेशा वही पूछते हैं जो ये सरकार पुछवाना चाहती है। हर बार। उनसे पूछिए मंत्री निकल रहे हैं ना। प्रधानमंत्री आए ही नहीं हैं सदन में। इतना बड़ा आंदोलन चल रहा है पूरा देश का युवा बाहर है। प्रधानमंत्री जी सदन में नहीं आए हैं और आप मेरे से पूछ रहे हो कि सदन क्यों नहीं चल रहा है। मुझसे पूछो कि क्या हो रहा है, स्टूडेंट्स के लिए क्या किया जा रहा है। स्टूडेंट के डिमांड का क्या हो रहा है। ये पूछो ये सारे सवाल पूछो। और ये जो मंत्री हैं आ रहे हैं जा रहे हैं। इनसे पूछो इस्तीफा कब देंगे।

प्रियंका यहीं नहीं रुकी उन्होंने उलटा रिपोर्टर से सवाल किया। उन्होंने कहा, आपने पूछा है मैं आपसे जानना चाहती हूं कि आपने पूछा है धरमेंद्र जी से कि वो इस्तीफा कब देंगे। आप बताओ। हां और ना में बताओ पूछा है कि नहीं। क्या जवाब मिला। जवाब नहीं दे रहे हैं ना। आपने अमित शाह जी से पूछा कि उन्होंने लाठियां क्यों चलवाईं। उनसे पूछा छोटे-छोटे बच्चे अस्पताल में क्यों हैं। जो बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं उनके माता-पिता उनको फोन भी नहीं कर सकते। आपने इंटरनेट बंद कर रखा है। एनएसए लगाया है किस लिए। ये आतंकवादी हैं? पूछा है आपने। जब आप पूछेंगे ना इनसे तब मैं आपके सवालों के जवाब दूंगी।

कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से जंतर मंतर पर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट में खुलकर युवाओं का साथ देती नजर आ रही है। जहां पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई शहरों में इस मुद्दे को उठाते दिखे थे। वहीं 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के बाद कांग्रेस ने 21 जुलाई को पीएम आवास के बाहर घेराव करते हुए प्रदर्शन किया था, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद 22 जुलाई को कांग्रेस और सपा ने मिल कर संसद के बाहर काले कपड़ों में सरकार का विरोध किया था। वहीं 23 जुलाई को सरकार द्वारा NSA लागु होने के बाद सभी विरोधी पार्टी सरकार के खिलाफ होती दिख रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button