CJP Protest: संसद के बाहर धरने पर बैठे Chandrashekhar Azad, मिलने पहुंचे ओवैसी
CJP Protest: Chandrashekhar Azad stages sit-in outside Parliament
20 जुलाई को पुलिस द्वारा CJP Protest में शामिल हुए बच्चों पर हुए बर्बरतापूर्ण एक्शन के खिलाफ अब जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जहां बच्चे अभी भी जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं वहीं बॉर्डर पर अब किसानों ने डेरा जमा लिया है। इसी कड़ी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने भी बच्चों को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने बच्चों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ संसद में धरना देना शुरू कर दिया है। चंद्रशेखर संसद के बाहर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे अपना डेरा जमाकर बैठे नजर आए। वो पूरी रात जागते हुए मूर्ति के नीचे बैठे रहे। वहीं सुबह होने पर भी वो बारिश में भीगते हुए प्रदर्शन जारी रख अपना विरोध दर्शाते दिखे। इस दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) संसद पहुंचे और उन्होंने चंद्रशेखर से बातचीत की। उन्होंने भी बच्चों पर दिल्ली पुलिस द्वारा हुए अत्याचार को गलत करार दिया। वहीं चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द जाहिर किया साथ ही उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी का मुलाकात करने पर शुक्रिया भी अदा किया। देखें तस्वीरें।












Picture Courtesy Instagram.



