Chandrashekhar Azad ने संसद में दिया धरना, बच्चों की मांगों का किया समर्थन, Photos
Chandra Shekhar Azad protests in Parliament over paper leak issue
देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे CJP प्रोटेस्ट के उग्र होने जाने के बाद आजाद समाज पार्टी (Azaad Samaj Party) के नेता और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण (Chandrashekhar Azad) ने संसद में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट कर रहे बच्चों पर बर्बरता से हुए लाठीचार्ज के बाद ये कमान संभाली है। उन्होंने संसद के ठीक बाहर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे अपना डेरा जमा लिया है। चंद्रशेखर पूरी रात बारिश में भीगते हुए वहीं बैठे रहे। कुछ देर बाद उनसे कुछ सुरक्षाकर्मी बात करने पहुंचे। चंद्रशेखर आजाद ने इससे पहले भी जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे क्षात्रों से मुलाकात की थी और उनकी मांगों को पूरी तरह से समर्थन दिया था। कुछ ऐसा ही वो एक बार फिर करते दिखे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई चंद्रशेखर की ये तस्वीरें बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए काफी हैं। देखें Photos.









Picture Courtesy Instagram.



