Judge Suicide Case: पत्नी से परेशान जज ने जान देने से पहले कहा, ‘पापा जीना मुश्किल हो गया है’
Delhi Judge Dies By Suicide
दिल्ली (Delhi) में एक युवा जज ने पारिवारिक कहल से परेशान होकर अपनी जान दे दी। जान देने से पहले मृतक ने अपने पिता से से फोन पर बात की थी और कहा था ‘जीना मुश्किल हो रहा है’। इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला शनिवार का है। दिल्ली में एक जज का शव उनके घर के बाथरूम में फंदे से लटका पाया गया। मृतक जज की पहचान 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई। अमन मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे, जो दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) में सचिव के पद पर कार्यरत थे और दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित आवास पर पत्नी के साथ रहते थे।
इस मामले की शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। जज के पिता और रिश्तेदारों ने बताया है कि अमन का पत्नी से विवाद चल रहा था। जज अमन कुमार शर्मा के एक रिश्तेदार ने बताया कि अमन ने बीती रात करीब 10 बजे पिता प्रेम शर्मा को फोन कर कहा था, बहुत परेशान हूं, जीना मुश्किल हो गया है आप आ जाओ। उन्होंने बताया कि बेटे की बात सुनते ही पिता अलवर से दिल्ली पहुंचे, जहां देखा कि बेटा-बहू में झगड़ा हो रहा था। उन्होंने बच्चों को समझाने की कोशिश की लेकिन बहू ने कहा कि वो यहां से चले जाए नहीं तो पुलिस बुला लेगी। सुबह फिर दोनों में झगड़ा हुआ। फिर जज ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। आवाज आनी बंद होने के बाद पिता को लगा कि मामला सुलझ गया होगा। थोड़ी देर बाद वो कमरे में पहुंचे और बहू से बेटे के बारे में पता किया तो उसने कहा कि वो नहीं जानती कि अमन कहा है। पिता ने कहा कि वो थोड़ी देर पहले तो यहीं था, इसके बाद पिता ने बेटे के फोन पर कॉल किया तो कमरे के बाथरूम से फोन की घंटी की आवाज आई। उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो बेटे को फंदे से लटका हुआ पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस पूरे मामले में पत्नी जो खुद भी जज हैं, को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। वहीं इस मामले में पत्नी की बहन जोकि निधि मलिक जोकि IAS अफसर हैं उन्हें भी दोषी के तौर पर देखा जा रहा है। रिश्तेदारों की मानें तो पत्नी और उसकी बहन लगातार अमन को परेशान कर रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



