PM Modi ने खेला फुटबॉल, बच्चों से कहा ‘ओलंपिक के लिए रहो तैयार’
PM Modi played football and told children to be ready for the Olympics.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दो दिन के सिक्किम (Sikkim) दौरे के दौरान फुटबॉलर बने नजर आए। वो इस दौरे के दूसरे दिन राजधानी गंगटोक (Gangtok) पहुंचे और यहां के स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल का लुत्फ उठाते दिखे। PM Modi ने बच्चों के साथ बातचीत की और मैदान भी साझा किया। वो भी बच्चों के साथ बच्चे बन फुटबॉल खेते नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से खेल के दांव-पेंच सीखे और उसको अमल भी करते दिखे।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार सुबह गंगटोक के युवा बच्चों के साथ मुलाकात की और उनसे फुटबॉल के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘ये आपका हिथायार है’। वो आगे बच्चों से फुटबॉल के बारे में पूछते नजर आए साथ ही पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि कहीं ‘तुम लोग मुझे हरा तो नहीं दोगे’। पीएम मोदी की इस गर्मजोशी को देख बच्चे भी बेहद खुश नजर आए। वो प्रधानमंत्री के साथ फुटबॉल मैच खेलते दिखे। इस दौरान पीएम मोदी ने गोल भी दागा और उसका जश्न भी मनाया।
इस मुलाकात के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो PM Modi के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई हैं। पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, नन्हें दोस्तों के साथ खेलने का मजा ही कुछ और है। इस मुलाकात में पीएम मोदी ने बच्चों के साथ खेलने के बाद उन्हें ओलंपिक गेम्स के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा ‘आपको पता है कि हम लोग ओलंपिक में फुटबॉल की तैयारी कर रहे हैं। तब तक आप लोग बड़े हो जाएंगे। आप लोग ओलंपिक की तैयारी करो’। पीएम मोदी की बात सुन बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। वहीं इस मुलाकात के बाद बच्चों ने टी-शर्ट, फुटबॉल पर पीएम मोदी के ऑटोग्राफ लिए।
बता दें पीएम मोदी राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान 4000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।



