News

Kanpur Murder: पहले गले पर रखा चापड़ फिर मारा हथौड़ा, पिता ने यूं की जुड़वा बेटियों की हत्या

Father Brutally Slits Throats of Twin Daughters

कानपुर (Kanpur) में पिता द्वारा जुड़वा बेटियों की हत्या के मामले में पोर्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिता ने चापड़ को गले पर टिकाकर उस पर हथौड़े से वार किया, जिससे बच्चियों की श्वासनली पूरी तरह से कट गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने इसे क्रूरता बताया है।

जुड़वां बहनों रिद्धि और सिद्धि के गले पर 4 सेमी लंबा और 3 सेमी चौड़ा घाव देखा गया है। उनके गले पर हुआ वार इतना गहरा था कि करीब 12 वर्ग सेंटीमीटर का गंभीर घाव बन गया। हालांकि शरीर के किसी अन्य हिस्से पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

इस मामले में आरोपी शशिरंजन मिश्रा की पत्नी और बच्चियों की मां रेश्मा क्षेत्री, अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड प्रेमनारायण दीक्षित और घरेलू सहायिका अमरावती उर्फ आशा को मुख्य गवाह बनाया गया है। तीनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक करीब दो हफ्ते में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर देगी। फिलहाल केस के हर हिस्से पर गंभीरता के साथ जांच चल रही है।

बता दें बच्चियों की हत्या करने के बाद खुद आरोपी पिता ने पुलिस को कॉल कर हत्या की सूचना दी थी। जिसके बाद जांच करने पहुंची पुलिस ने दूसरे कमरे में सो रही बच्चियों की मां रेश्मा को उठाया था। वो पति के कहने पर अपने बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। इस मामले में रेश्मा ने खुलासा किया था कि उनके पति ने घर में कई सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे और वो पत्नी को कई बार बेटे के साथ कहीं चले जाने के लिए कहता था। आरोपी अक्सर कहता कि मैं मेरी बेटियों को पाल लूंगा। वहीं आरोपी बेटियों को लेकर दूसरे कमरे में सोया करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button