News

Raghav Chaddha: राघव चड्ढा ने पोस्ट कर लिखा, खामोश कराया गया हूं, हारा नहीं हूं

"Silenced, Not Defeated": Raghav Chadha

आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा किए गए हालिया फेरबदल के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, खामोश कराया गया हूं, हारा नहीं हूं। राघव चड्ढा का ये वीडियो और मैसेज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन लिया था। पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाया गया था, जिसके बाद उनका ये रिएक्शन आया है। राघव चड्ढा ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना। मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं।”

राघव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें जब भी संसद में बोलने का मौका दिया गया उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दे उठाए। राघव ने कहा, “मुझे जब-जब संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं। क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया?”

राघव ने आगे कहा कि मैंने एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे खाने पर आवाज उठाई, मैंने महंगे रीचार्ज पर बात की। मैंने स्विगी जुमैटो के राइडर्स का मुद्दा उठाया। मैंने बैंक द्वारा लगाए जाने वाले चार्ज्स की बात की। मैंने जब भी मौका मिला आम जनता के फायदे की बात की। आखिर मैंने गलत क्या किया है। मेरे द्वारा उठाए गए मुद्दों से आम जनता को तो फायदा हुआ है लेकिन आखिर आम आदमी पार्टी का क्या नुक्सान हुआ। राघव ने वीडियो के आखिर में कहा “मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बन जाता है। उन्होंने जनता से प्यार बनाए रखने की अपील भी की है।

बता दें राघव चड्ढा पर आम आदमी पार्टी ने पार्टी की लाइन से हटकर चलने का आरोप लगाते हुए उसे पीआर का नाम दिया है। आप का कहना है कि राघव उन मुद्दों पर बात करते हैं जिससे बीजेपी का लेना-देना नहीं होता है। जब भी पार्टी बीजेपी के खिलाफ कुछ बोलती है तो राघव उससे खुद को अलग कर लेते हैं। ऐसे में आप ने राघव के खिलाफ ये एक्शन लिया है। बता दें राघव पर हुए एक्शन के बाद माना जा रहा है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि राघव चड्ढा की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button