News

Tej Pratap Yadav: 3 साल की हुई तेजस्वी की बेटी, विवाद भूल तोहफों के साथ पहुंचे तेज प्रताप

Tej Pratap Yadav forgets controversy reached home.

बिहार की राजनीति में इन दिनों उठा-पठक देखने को मिल रही है। एक ओर सीएम नितीश कुमार ने इस्तीफा देकर राजसभा जाने की तैयारी कर ली है। वहीं लालू यादव की जेडीयू भी दोबारा सत्ता में आने के लिए कमर कसती नजर आ रही है। ऐसे में पिछले कुछ समय से लालू के परिवार में जो दरार नजर आई थी अब उसे भरने की कवायद शुरू हो गई है। हाल ही में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने घर वापसी की है।

तेज प्रताप यादव पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खासा चर्चा में रहे हैं। यहां तक की उन्होंने घर भी छोड़ दिया था लेकिन अब विवादों को छोड़ तेज प्रताप घर वापसी करते दिखे। तेज प्रताप यादव को छोटे भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की बेटी के बर्थडे में शामिल हुए।

तेज प्रताप ने घर वापसी के लिए भतीजी के बर्थडे के खास मौके को चुना है। उन्होंने कात्यायनी के तीसरे बर्थडे पर घर पहुंच उस पर प्यार लुटाया है। वो बर्थडे के खास मौके पर ढे़र सारे तोहफे लेकर पहुंचे। इस दौरान बेटी को गोद में लेकर वो उसे प्यार भी करते दिखे और फोटो भी क्लिक करवाते नजर आए। तस्वीरों में जेडीयू सुप्रीमो लालू यादव भी नजर आए हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर कर तेज प्रताप यादव ने लिखा, बड़े पापा की लाडली बेटी, घर की सबसे प्यारी सी रानी। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से कहीं ना कहीं ये साफ हो गया है कि एक बार फिर दोनों भाई साथ आ गए हैं और दोनों के बीच के सभी विवाद दूर हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button