News

Gurugram: इंजेक्शन देकर ली पत्नी की जान, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज

Gurugram: Man kills wife by giving heavy doses of anesthesia

गुरुग्राम (Gurugram) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नई नवेली दुल्हन की उसके ही पति ने जान ले ली। पति ने अपनी पत्नी को इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया। खास बात ये है कि दोनों ने चार महीने पहले ही लव मैरिज की थी।

मामला गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव का है। यहां 23 वर्षीय काजल, जोकि एक नर्स भी थी। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका के पति अरुण शर्मा ने ही एनेस्थीसिया की हैवी डोज देकर उसकी हत्या को अंजाम दिया। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करने के बाद मामले का खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक, काजल और अरुण शर्मा की शादी करीब चार महीने पहले नवंबर 2025 में लव कम अरेंज मैरिज हुई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अरुण एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रूप में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात काजल से हुई थी। काम के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद परिवार की सहमति से दोनों ने शादी कर ली।

शादी के कुछ ही दिनों बाद ही काजल को पता चला कि अरुण को स्मैक जैसे नशे की गंभीर लत है, जिसे वो उससे छिपा रहा था। पुलिस के मुताबिक 18 मार्च की सुबह अरुण शर्मा ने काजल को एनेस्थीसिया की हैवी डोज का इंजेक्शन दिया और खुद मौके से फरार हो गया। घटना के समय काजल घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो काजल को जमीन पर पड़ा पाया गया। काजल की नाक से खून बहता देख परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button