BTS के Jung Kook ने Arijit Singh के साथ गाया गाना, शेयर की स्पेशल मूमेंट की तस्वीरें
BTS's Jung Kook sang a song with Arijit Singh
BTS स्टार जंग कुक (Jung Kook) अपनी बेहतरीन आवाज के साथ-साथ अपने किलर डांस मूव्स के लिए खासा पसंद किए जाते हैं। इस बीच जंग कुक ने भारतीय पॉपुलर सिंगर अरिजित सिंह (Arijit Singh) के साथ खास मुलाकात की है। इस मुलाकात की जानकारी खुद जंग कुक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैन्स के साथ साझा की। इतना ही नहीं उन्होंने अरिजित के साथ एक गाने की चर्चा भी की है।
जंग कुक उन स्टार्स में से हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेकरार रहता है। BTS की जान कहलाने वाले जंग कुक की पॉपुलेरिटी दुनियाभर में देखने को मिलती है। इस बीच वो भारत में हैं और उन्होंंने इस विजिट को सबसे छिपाया है। भारत आने के बाद जंग कुक भारतीय प्लेबैक सिंगर अरिजित से मिले हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर कर इस स्पेशल मूमेंट के बारे में बताया। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ बातचीत के साथ-साथ म्यूजिक कंपोज करते दिखे।

जंग कुक ने तस्वीरें शेयर कर मुलाकात के बारे में लिखा, मैं हाल ही में बिना किसी को बताए भारत आया। मैं यहां किसी शो के लिए नहीं, कैमरा के लिए नहीं बल्कि म्यूजिक के लिए आया था। अरिजित सिंह से मुलाकात हुई। हम साथ बैठे, बात की, कहानियां साझा कीं और कुछ बेहद खास बनाया। ये ट्रिप मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैं निजि तौर पर उनके म्यूजिक के सफर और जो उन्होंने म्यूजिक को दिया है उसके लिए शुभकामना देना चाहता हूं।
जंग कुक ने आगे लिखा, हमने एक गाना क्रिएट किया है। कुछ सच्चा, कुछ दिल से। मुझे उम्मीद है हमने जो इसे बनाते हुए महसूस किया है वो आप भी महसूस कर सकें। ये बहुत जल्द रिलीज होगा। प्लीज थोड़ा इंतजार कीजिए। बता दें जंग कुक हाल ही में इंडियन पॉप स्टार हनी सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने हनी सिंह के साथ भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर फैन्स को सूचना दी थी। हालांकि इन तस्वीरों और जानकारी की पुष्टि अभी नहीं हुई है इसलिए ये कह पाना मुश्किल है कि ये तस्वीरें असली हैं या एआई से बनाई गई हैं।