VIRAL

Haryana Buffalo: नशे में चूर लड़कों ने भैंस को पिलाई शराब

Haryana: Buffalo forced to consume alcohol by drunk individuals during Holi celebration

हरियाणा (Haryana) से एक हैरान और परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ लड़के शराब के नशे में चूर होकर भैंस को जबरदस्ती दारू पिलाते देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर इन लड़कों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जा रही है।

होली की हुड़दंग चारों तरफ देखने को मिल रही है। जहां कई जगहों पर लड़कों को लड़कियों पर जबरन रंग फेंकते देखा गया है। वहीं अब एक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हरियाणा में लड़कों ने नशे में चूर होकर भैंस को भी नहीं छोड़ा। वो इतने नशे में थे कि उन्होंने पास से गुजर रही भैंसा गाड़ी के भैंसे को पकड़ कर उसे दारू पिला दी।

भैंस को जबरन दारू पिलाने वाला ये वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इन लड़कों की हरकत की जमकर निंदा कर रहे हैं साथ ही पुलिस कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। लोगों का कहना है कि अब तो जानवर भी सेफ नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button