News

Munger Crime: महिला पुलिस को आया गुस्सा, सिलबट्टे से किया सास पर वार

सब-इंस्पेक्टर बहू ने किया सास पर हमला

बिहार के मुंगेर( Munger) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिसिया बहू ने गुस्सा आने पर अपनी सास पर सिलबट्टे से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इस घटना में सास गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं पुलिस ने बहू को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मामला मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर अपनी सास पर जानलेवा हमले का आरोप है। बहू ने अपनी 50 वर्षीय सास पर सिलबट्टे से जोरदार हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें भागलपुर के अस्पताल में रेफर किया गया।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि घर का ताला खोलने को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई थी जिसमें बहू को गुस्सा आ गया और उसने गुस्से में सिलबट्टे से सास के सिर पर वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़िता किरण देवी के बयान के बाद बहू नूतन कुमारी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें दो साल पहले पीड़िता के बेटे ऋतुराज ने नूतन से लव मैरिज की थी। ऋतुराज दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button