Salman Khan के पिता को ब्रेन हेमरेज, वेंटिलेटर पर लेकिन हालत स्थिर
Salim Khan did suffer a minor brain hemorrhage, but, he is stable now: Doctor
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था। सलीम खान को ब्रेन हेमरेज की वजह से अस्पताल लाया गया। वहीं डॉक्टरों का कहा है कि उनकी हालत अब पहले से ठीक है और उन्हें डॉक्टर हर पल मॉनिटर कर रहे हैं।
सलमान खान के पिता दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद उनका एक छोटा सा सर्जिकल प्रोसीजर किया गया। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने अब से कुछ समय पहले मीडिया को बताया कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर है और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है और उन्हें कल वेंटिलेटर से भी हटा दिया जाएगा।
बता दें मंगलवार सुबह से उनका पूरा परिवार लगातार उन्हें देखने पहुंच रहा है। उनके बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान, बेटियां अलवीरा, अर्पिता और पत्नी सलमा और हेलन भी उन्हें देखने पहुंचीं। वहीं कुछ करीबी लोग भी हालत जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।



