GALLERY

लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे Anushka और Virat Kohli, देखें तस्वीरें

लाइमलाइट से दूरी बनाने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी को लंदन की सड़कों पर घूमते हुए स्पॉट किया गया है। ये कपल भारत में मिलने वाले स्टारडम से दूरी बनाने के लिए ही लंदन शिफ्ट हुआ है। वहीं अब उन्हें सड़क पर सुकून से घूमते हुए स्पॉट किया गया है। इस दौरान कपल बेहद सिंपल अंदाज में नजर आया। बात अनुष्का की करें तो वो व्हाइट टी-शर्ट के साथ ऑलिव ग्रीन लैगींग्स पहने हुए नजर आईं। उन्होंने साथ में व्हाइट जैकेट भी पहनी थी। अनुष्का बिना मेकअप और खुले बालों में थीं उन्होंने सिर पर सफेद कैप भी लगा रखी थी। वहीं बात क्रिकट के सरताज विराट की करें तो वो ऑलिव ग्रीन कलर के कार्डिगन के साथ ब्ल्यू डेनिम पहने दिखे। उन्होंंने साथ में बच्चों की प्रैम पकड़ी थी लेकिन साथ में कोई बच्चा नहीं था। वहीं सड़क पर दोनों अपने किसी जानने वाले से बातचीत भी करते दिखे। अब इस स्टार कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। देखें तस्वीरें।

PC Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button