Salman Khan ने सोशल मीडिया पर कही अकेलेपन की बात, Sangeeta Bijlani ने किया कमेंट
Salman Khan Shares Cryptic Note About Being Alone And Lonely
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नजर आ रहे हैं। वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते दिख रहे हैं। इस बीच सलमान ने एक नया पोस्ट शेयर कर फैन्स के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। इस पोस्ट में उन्होंने अकेलेपन और तनहाई की बात शेयर की है। वहीं सलमान के इस पोस्ट पर उनकी बेहद करीबी दोस्त एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) ने कमेंट किया है।

लाखों दिलों पर राज करने वाले सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने 60 की उम्र में अकेलेपन और तन्हाई का जिक्र किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनकी फिटनेस साफ नजर आ रही है। भाईजान की इस पोस्ट को देख फैन्स खुश होने से ज्यादा परेशान होते नजर आए। कई फैन्स ने कमेंट कर एक्टर की सलामती की दुआ मांगी।
रविवार देर शाम सलमान द्वारा किए इस पोस्ट में वो अपने 6 पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरी अपनी राय में अकेले रहने के दो तरीके हैं। ‘अकेला’ और ‘तन्हा’। ‘अकेला’ होना आपकी अपनी मर्जी होती है, जबकि ‘तन्हा’ आप तब महसूस करते हैं जब कोई भी आपके साथ नहीं रहना चाहता। अब इसके आगे आपको खुद ही तय करना है कि आपको क्या करना है।’

वहीं सलमान के इस पोस्ट पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और बेहद करीबी संगीता बिजलानी ने भी कमेंट किया है। उस पोस्ट पर उन्होंने फायरी इमोजी बनाया है। हालांकि ये साफ है कि उन्हें सलमान की फिक्र है। वहीं सलमान के फैन्स भी अपने दबंग एक्टर को लेकर चिंतित दिख रहे हैं। दरअसल सलमान पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट शेयर करते देखे गए हैं। वो अपनी पोस्ट में करीबियों का जिक्र करते दिखे। इससे पहले सलमान को ऐसा करते नहीं देखा गया है। यही वजह है कि उनके फैन्स अपने चहेते एक्टर को लेकर परेशान हैं।



