Hardik Pandya की GF Mahieka Sharma ने कुछ यूं मनाया बर्थडे, वीडियो वायरल
Hardik Pandya Celebrates Girlfriend Mahieka Sharma Birthday WATCH VIDEO
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों अपने खेल से कहीं ज्यादा अपने प्यार को लेकर चर्चा में हैं। वो पिछले कुछ समय से मॉडल माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) को डेट कर रहे हैं। इस कपल को हर खास मौके पर साथ स्पॉट किया जा रहा है। 19 फरवरी को हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका अपना 25वां बर्थडे मना रही थीं। इस खास मौके को हार्दिक ने और भी खास बनाया। अब माहिका के इस स्पेशल बर्थडे का वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
हार्दिक की लेडीलव अपने 25वें बर्थडे के खास मौके पर जमकर इंज्वॉय करती नजर आईं। हार्दिक ने भी माहिका को स्पेशल फील कराने की पूरी कोशिश की। सोशल मीडिया पर हार्दिक ने माहिका के लिए स्पेशल नोट शेयर कर वीडियो भी साझा किया। वहीं शाम को उन्होंने बर्थडे पार्टी का भी आयोजन किया। इस मौके पर माहिका बेहद खूबसूरत नजर आईं।

हार्दिक ने फूलों के बूके से लेकर खूबसूरत तोहफे भी माहिका को भेंट किए, जिसके बारे में माहिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर की। वहीं बाद में दोनों अपने कुछ करीबी लोगों के साथ बर्थडे मनाते दिखे। माहिका ने बर्थडे बैश में खूबसूरत शिमिरी शॉर्ट ड्रेस पहनी, जिसमें उनका फिट फिगर और भी खूबसूरत नजर आया।

हार्दिक और माहिका की इस जोड़ी को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। ये कपल दिवाली के बाद से अपने रिलेशन को लेकर काफी ओपन दिखा है। दोनों को हर जगह एक-दूसरे का हाथ थामें देखा गया है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए इंस्टा स्टोरी भी शेयर करते देखे जाते हैं। बता दें हार्दिक साल 2024 में पत्नी नतासा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद पहले ब्रिटिश स्टार जैस्मिन वालिया के साथ रिलेशन में थे। कुछ महीने में जैस्मिन से अलग होने के बाद हार्दिक माहिका के प्यार में पड़ गए। दोनों की सगाई को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं।



