बिना सपोर्ट कभी खड़ी नहीं हो पाएंगी Nushrratt Bharuccha, बाली में हुआ था एक्सीडेंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) अपने एक्सीडेंट को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बाली (Bali) में उनका एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई (Mumbai) लाया गया। एयर एंबुलेंस से उन्हें जिस हालत में लाया गया है उससे साफ है कि उनकी चोट काफी गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 41 साल की नुसरत भरूचा अब जीवन में कभी खड़ी नहीं हो पाएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नुसरत काम के सिलसिले में बाली पहुंची थी। काम खत्म होने के बाद डिनर के दौरान उनका पैर फिसल गया और वो नीचे जा गिरीं। इस एक्सीडेंट में नुसरत की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनका उठना और हिलना मुमकिन नहीं हो रहा है। एक्सीडेंट के बाद बाली में नुसरत को प्राइमरी ट्रीटमेंट दिया गया था। वहीं रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर को अब मुंबई में ऑपरेट किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो नुसरत ट्रीटमेंट के बाद भी कभी बिना सहारे खड़ी नहीं हो पाएंगी। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस एक्सीडेंट की वजह से उनका काम काफी प्रभावित होगा।
बता दें Nushrratt Bharuccha को जब एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया तब वो स्ट्रेचर पर थीं और वो हिल डुल नहीं पा रही थीं। यहां तक की एक्ट्रेस केवल इशारों में ही बातें करती नजर आईं। उनकी नाक में ऑक्सीजन ट्यूब और हाथों में ड्रिप लगी हुई थी। जब नुसरत को मुंबई लाया गया तब उनके साथ कुछ दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे।



