Vijay Deverakonda से शादी से पहले इनकी मंगेतर थीं Rashmika, तस्वीरें हो रही हैं वायरल
Before marrying Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna was Rakshit Shetty Ex Fiance
नेशनल क्रश के तौर पर पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ शादी की है। शादी की खुशियों के बीच अब रश्मिका के पूर्व मंगेतर की चर्चा शुरू हो गई है। इंटरनेट पर उनके पहले रिश्ते की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
रश्मिका मंदाना और विजय की जोड़ी पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थी। कई साल के रिश्ते के बाद दोनों 26 फरवरी को एक-दूसरे के साथ शादी की है। वहीं अब रश्मिका के पुराने रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल रश्मिका विजय से पहले रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) के साथ रिश्ते में थीं। दोनों ने कई साल डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2017 में सगाई की थी। लेकिन सगाई के बाद दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा और बाद में दोनों ने रिश्ता खत्म करना ही सही समझा।

बता दें रक्षित जोकि कन्नड़ फिल्मों एक्टर और निर्माता के तौर पर काफी पॉपुलर हैं। उनके साथ रिश्ता खत्म करने के बाद रश्मिका को जमकर ट्रोल किया गया था लेकिन रश्मिका ने अलग होने का फैसला किया था। यही वजह है कि रश्मिका और विजय ने शादी से पहले तक अपने रिश्ते को डिस्क्लोज नहीं किया।


