Abhishek Sharma ने पहनी हील्स, Ishan Kishan ने खूब उड़ाया मजाक
भारतीय युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। दोनों के चर्चा में आने की वजह एक फोटो है जिसे ईशान किशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। ईशान द्वारा शेयर की गई ये फोटो किसी और की नहीं बल्कि उनके क्लोज फ्रेंड अभिषेक की है, वो भी हील्स पहने हुए। अब ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
ईशान और अभिषेक की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों जब भी किसी टूर्नामेंट में साथ होते हैं साथ में जमकर मस्ती करते नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में तब हुआ, जब दोनों जापान के टोक्यो शहर पहुंचे। ये दोनों वहां पहुंचे लोकला फूड इंज्वॉय करते दिखे। इस दौरान अभिषेक पैरों में लड़कियों की चप्पल पहने नजर आए। अभिषेक ने वो पहने हुए ही फोटो क्लिक करवा ली। ऐसे में ईशान ने मौका देख अभिषेक की हील्स वाली फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी, जो तेजी से वायरल हो गई। फोटो शेयर कर ईशान ने लिखा, हील्स अच्छी लग रही है भाई।

अब दोनों का ये मस्ती मजाक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। दोनों के बीच की बॉन्डिग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जापान में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां पहुंचते ही अभिषेक और ईशान लोकल फूड इंज्वॉय करते दिखे।



