News

Indore Gass Leak: इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 लोग अस्पताल में भर्ती

gas leak in indore raoji bazar 5 hospitalised

इंदौर (Indore) में जहरीली गैस के फैलने का मामला सामने आया है। यहां जहरीली गैस के फैलने के बाद स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गैस की वजह से लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी, जिसके चलते 5 लोगों तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल भर्ती कराना पड़ा।

मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है। यंहा गुरुवार रात जहरीली गैस फैलने से अफरा-तफरी मच गई। गैस के असर से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। लोगों को सांस लेने के साथ-साथ आंखों में जलन और उल्टी जैसी समस्या भी देखने को मिला, जिसके बाद लोग अपने-अपने घर से बाहर आ गए। अब तक पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है। गैस की वजह से स्थानीय लोग एहतियातन मुंह पर नाक पर रूमाल बांधकर चल रहे हैं।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने क्षेत्र में पानी के टैंकर बुलाए और हालात नियंत्रित करने की कोशिश की। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है। खबरों की मानें तो एक कबाड़ी की दुकान पर गैस से भरा सिलेंडर लाया गया था। जब कबाड़ी सिलेंडर को काट रहा था, उसी दौरान उसमें भरी गैस रिसने लगी। गैस फैलते ही आसपास के लोगों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी होने लगी। पुलिस ने कबाड़ी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button