News

Yug Devgan in Durga Puja: भावुक हुए अजय के बेटे, काजोल के गले लग रोते दिखे, Video

Yug Devgan in Durga Puja

Yug Devgan in Durga Puja: दुर्गा पूजा पंडाल में अजय देवगन और काजोल के लाडले युग देवगन बेहद भावुक नजर आए। वो मां के गले लग रोते देखे गए। देखें Video

Yug Devgan in Durga Puja: दुर्गा पूजा का समय है और बॉलीवुड का मुखर्जी परिवार हर साल की तरह इस साल भी पंडाल लगाता दिखा है। इस पंडाल की सेवा में एक्ट्रेस काजोल (Kajol Devgan), रानी मुर्खजी, तनीषा मुखर्जी नजर आई हैं। दुर्गा पूजा के सातवें दिन यानी सप्तमी के खास मौके पर काजोल और अजय देवगन का बेटा युग देवगन (Yug Devgan) भी नजर आया। वो पंडाल में मां के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचा था। इस दौरान युग बेहद भावुक दिखाई दिए। उन्हें रोता हुआ देखा गया।

युग देवगन पंडाल में अपनी बड़ी बहन नायसा (Nysa) के साथ पहुंचे थे। कुर्ते पजामे में युग मां काजोल के पास पहुंचे और उन्हें एक किनारे लेकर जाते देखे गए। उस दौरान उनकी बहन नायसा उन्हें रोकती दिखी लेकिन युग नहीं माने और मां काजोल के साथ एक किनारे गले लग रोते दिखे। वहीं काजोल ने बेटे को इमोशनल होता देख प्यार से गले लगा लिया और चुप कराया। इसके बाद दोनों नायसा के पास पहुंचे। वो भी युग को गले लगाए दिखाई दी।

युग कुछ देर के बाद मां दुर्गा के चरणों में बैठकर पूजा करते देखे गए। उनका भावुक होने के दौरान का क्यूट वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है। viral bhayani के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके कुछ वीडियो देखने को मिले हैं। इन वीडियोज में उनका मां और बहन के साथ क्लोज बॉन्ड देखने को मिला है।

बता दें काजोल और उनकी परिवार हर साल मुंबई में दुर्गा पूजा का आयोजन करता रहा है। इस मौके पर वो अपनी बहनों रानी मुखर्जी और तनीषा के साथ पंडाल में देखी जाती हैं। वहीं युग भी हर साल मां के साथ पंडाल पहुंचते हैं। पिछली दुर्गा पूजा पर एक्टर अजय देवगन भी पूजा में शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button