VIRAL

Nandgaon: दुकानदार ने भगवान की फोटो पर रखे पैर, बोला ‘मोदी भी आ जाए तो दुकान बंद नहीं होगी’

A Young Shopkeeper steps on God's photo at Nandgaon

मथुरा के नंदगांव (Nandgaon) से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार भगवान की तस्वीर पर पैर रख बैठा नजर आया। राहगीरों द्वारा विरोध जताने पर लड़का गलती मानने के बदले धमकी देने लगा। लड़के ने यहां तक कहा कि पीएम मोदी भी आ जाए तो ये दुकान बंद नहीं होगी। अब इस लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर विरोध जाहिर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मथुरा के नंद गांव का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवा दुकानदार अपनी दुकान पर मूर्तियां और भगवान की फोटो समेत पूजा-पाठ से जुड़ा सामान बेच रहा है। वहीं जब राहगीर उसे भगवान कृष्ण की फोटो पर पैर रखे देखता है तो वो वीडियो बनाते हुए बताता है कि ये दुकान है और ये दुकानदार है, जो भगवान की फोटो पर पैर रखकर बैठा है। इस पर दुकानदार नाराज होता है और राहगीर को वहां से जाने के लिए कहता है। इस पर राहगीर नाराज होता है और उसकी हरकत पर आपत्ति जताता है, लेकिन लड़का उसकी एक नहीं सुनता है और ना ही अपनी गलती स्वीकारता है। वो राहगीर को जाने के लिए कहता है। लेकिन वो नहीं जाता है।

आगे वीडियो में दिखता है कि राहगीर नाराज होते हुए दुकानदार से कहता है कि तेरी ये दुकान बंद करवाऊंगा। इस पर लड़का भड़क जाता है, वो कहता है कि ये मेरी दुकान है और मैं ऐसे ही बैठूंगा, यहां सभी ऐसे ही बैठते हैं। इस पर राहगीर दूसरी दुकान को दिखाते हुए बोलता है कि ऐसे कोई नहीं बैठा। इस पर लड़के की दुकान पर बैठे अन्य लड़के कहते हैं कि ये ऐसे ही रहता है। राहगीर कहता है अपने माता-पिता की फोटो पर भी ये यही करता है क्या। तो दुकान पर बैठा लड़का हांमी भरता है। इस पर राहगीर और भड़कने लगता है तो साथ में चल रहे लोग मामला शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं।

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दुकानदार यहीं नहीं रुकता है वो साफ तौर पर धमकी देता है और कहता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं ना वो आ जाए तो भी ये दुकान बंद नहीं होगी। इसके बाद वो भगवान की ओर इशारा करते हुए कहता है कि अगर ये खुद यहां आ जाएं तो भी ये दुकान कोई बंद नहीं करवा सकता। इस पर राहगीर कहता है कि तू क्या तेरे बाबा हों तो भी ये दुकान अब तो बंद होगी। वहीं वीडियो में महिलाएं बीच-बचाव करती नजर आ रही है। राहगीर और दुकानदार की तीखी बहस का ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें अब इस मामले को लोगों की आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है और लोग अब दुकानदार पर उचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर नंदगांव के लोगों और प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक संगठनों की भी कड़ी निंदा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button