The Kerala Story 2 Goes Beyond Trailer: हिन्दू-मुस्लिम को बांटने की नई कवायद, देखें ट्रेलर
The Kerala Story 2 Goes Beyond Trailer out
The Kerala Story 2 Goes Beyond Trailer: साल 2023 में फिल्म द केलर स्टोरी के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद अब निर्माता इसका सीक्वल लेकर आ गए हैं। इस सीक्वल का टाइटल द केलर स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड है। ट्रेलर ऐसा है कि आपके होश उड़ जाएंगे।
ट्रेलर…
फिल्म के ट्रेलर को अब से कुछ देर पहले Sunshine Pictures के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। ये करीब तीन मिनट का है। फिल्म का निर्माण Vipul Amrutlal Shah ने किया है जबकि इसे Kamakhya Narayan Singh के निर्देशन में बनाया गया है।
कास्ट…
फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा, सुमित अहलावत जैसे एक्टर लीड रोल में हैं।
कहानी…
ट्रेलर की शुरुआत होती है इस डायलॉग से कि अगले 25 साल में पूरा भारत एक इस्लामिक स्टेट होगा। इसके बाद ट्रेलर के अंत तक मुस्लिम लड़कों के जाल में फंसती हिन्दू लड़कियों को दिखाया गया है। ट्रेलर में साफ तौर पर दिखाया गया है कि पढ़े-लिखे घर और जॉब करने वाली लड़कियों को कैसे मुस्लिम लड़के प्यार के जाल में फांसते हैं। पहले वो उनसे वादा करते हैं कि वो धर्म परिवर्तन नहीं करवाएंगे। लेकिन वही लड़के निकाह के बाद बदल जाते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि परिवार के विरोध के बाद भी लड़की को लगता है कि उसका प्रेमी वैसा नहीं है। ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि मुस्लिम लड़के ये एक एजेंडा के तहत कर रहे हैं। ट्रेलर के अंत में इसे लव जिहाद के साथ-साथ लड़कियों के देह व्यापार से भी जोड़ा गया है। इसमें दिखाया गया कि कैसे लड़कियों को गौ मांस खिलाकर कन्वर्ट किया जाता है।
मैसेज…
फिल्म को पूरी तरह से धर्म विरोधी एंगल दिया गया है। लड़कियों के साथ हाल-फिलहाल में हो रही घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए इसे कहानी का रूप दिया गया है। वहीं फिल्म के ट्रेलर के आखिर में एक मैसेज छिपा है, जिसके तहत हिन्दुओं को एक-जुट होने के लिए कहा है। इस तरह की फिल्म समाज में क्या बदलाव लाएगी ये देखने की बात है। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



