News

RANABAALI: Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda शादी के बाद रिलीज हुआ फिल्म का पोस्टर

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda film RANABAALI Poster Out

पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की जोड़ी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों ने 26 फरवरी को एक-दूसरे के साथ शादी की है। वहीं शादी के तीसरे दिन ही उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म RANABAALI का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर फैन्स में गजब का एस्काइटमेंट देखने को मिल रहा है।

RANABAALI के पोस्टर को फिल्म के प्रोडक्शन Mythriofficial के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में रश्मिका और विजय साथ में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों अपने-अपने किरदार में बेहद जंच रहे हैं। इस पोस्टर को जारी करते हुए लिखा गया, हमारे RANABAALI और JAYAMMA एक साथ हमेशा के लिए।

पोस्टर पुराने जमाने को रिप्रेजेंट करता दिख रहा है। इस पोस्टर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें दोनों के अथाह प्रेम की कहानी है। फिल्म के इस पोस्टर से कुछ घंटे पहले भी एक और पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें दोनोंं के सिर्फ हाथ नजर आ रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे के हाथों को थामा हुआ था। ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बता दें इस न्यूलीवेड ने साल 2018 में फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम किया था। दोनों की दोस्ती गहराई और प्यार में बदल गई। कई साल डेट करने के बाद दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में अपने-अपने परिवार की मौजूदगी में एक-दूसरे से शादी की है। 4 मार्च को ये जोड़ी हैदराबाद में रिसेप्शन देगी, जिसमें फिल्म जगत के लोगों को इंवाइट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button