Nora Fatehi: युद्ध से परेशान नोरा फतेही, वीडियो शेयर कर जाहिर की चिंता
We are living in fear: Nora Fatehi
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। जहां कुछ लोग ईरान की पैरवी कर रहे हैं तो कुछ इजरायल की। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने भी युद्ध पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने वीडियो के जरिए युद्ध पर चिंता जाहिर की।
नोरा इस युद्ध की स्थिती के बीच दुबई से भारत लौटी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया, मैं अमूमन किसी चीज पर ऐसे विचार जाहिर नहीं करती हूं लेकिन चूंकि लोग चिंता जाहिर करते हुए मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं ठीक हूं, तो मैं इंडिया में हूं और ठीक हूं। मैं पूरी तरह से परेशान हूं ये जो कुछ भी हो रहा है। नोरा ने कहा कि युद्ध के वीडियो देखकर वह अंदर से हिल गई हैं। माहौल डराने वाला है। सभी लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बेगुनाह लोगों की जान नहीं जानी चाहिए। हम बस शांति चाहते हैं, पूरी दुनिया को शांति चाहिए। लोगों को बस जीने दीजिए। लोगों से सुरक्षित रहने और भगवान पर भरोसा रखने की अपील की।
नोरा ने आगे कहा, हम सिर्फ सुकून और स्थिरता चाहते हैं लेकिन हमें सिर्फ अनिश्चित्ता मिल रही है। हमें नहीं पता कल क्या होगा। ये जो भी वीडियो सामने आ रहे हैं, उनसे मुझे बुरा लग रहा है क्योंकि हम नहीं चाहते ही बेगुनाह लोग मारे जाएं। हम सब ये बहुत देख चुके। हम साल दर साल एक युद्ध के बाद दूसरा युद्धा, एक लड़ाई के बाद दूसरी लड़ाई देख रहे हैं। नोरा ने आगे सलाह देते हुए कहा कि मैं सिर्फ लोगों को सलाह देना चाहती हूं कि सबको भगवान में भरोसा रखना चाहिए। सबको एकजुट होकर रहना होगा। नोरा ने कहा कि हम आम इंसान सिर्फ और सिर्फ शांतिपूर्वक जीना चाहते हैं। सब सिर्फ और सिर्फ डर के साए में जी रहे हैं।
मोरक्कन बाला ने इस युद्ध के बीच शांति का संदेश देते हुए सबको एकजुट होने की सलाह दी है। बता दें युद्ध में ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के बाद हालात और भी बिगड़ते दिख रहे हैं।



