Nora Fatehi Bridal Look: मनीष मल्होत्रा की दुल्हन बनीं नोरा फतेही, देखें लहंगे में तस्वीरें
Nora Fatehi VIRAL Bridal Look!
Nora Fatehi Bridal Look: नोरा फतेही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए दुल्हन बनी नजर आईं। उन्होंने लहंगे में जोरदार फोटोशूट करवाया है।

Nora Fatehi Bridal Look: बेहतरीन डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने गजब ढाते डांस मूव्स के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। वहीं अब नोरा अपने ब्राइडल लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दुबई में नोरा फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के लिए दुल्हन बनी दिखाई दीं। दुल्हन बनने के बाद उनके लुक से नजर हटा पाना बेहद मुश्किल दिखा। हर कोई उनकी खूबसूरती पर फिदा नजर आया। नोरा ने दुबई में आयोजित हुए फैशन इवेंट के दौरान मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन को रिप्रेजेंट किया। वो उनके शो की शोस्टॉपर भी बनीं। नोरा ने मरून कलर के हैवी एंब्रोएडेड शनील लहंगे में जान डाल दी। रैंप पर उनका अंदाज देखते ही बना। देखें नोरा के ब्राइडल लुक की तस्वीरें।








